{"_id":"664e296fab838b21630491e6","slug":"police-arrested-six-arms-smugglers-and-six-buyers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-116181-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस ने छह हथियार तस्कर और छह खरीदार किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस ने छह हथियार तस्कर और छह खरीदार किए गिरफ्तार
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए हथियार सप्लायर व खरीददार। संवाद
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पास से छह हथियार तस्करों और बदनौरा पुल के पास से छह खरीदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से सात पिस्टल, कारतूस और पांच तमंचे बरामद हुए हैं, जिनकी सौदेबाजी की जा रही थी। आरोपी तस्करों द्वारा पूर्व में बेचे गए हथियारों से लूट, हत्या, डकैती जैसे जघन्य अपराध हुए हैं। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में है, जिन्होंने इन आरोपियों से हथियारों की पूर्व में खरीदारी की थी। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नगर कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पास कुछ लोग हथियारों की बिक्री और खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर दी लेकिन, आरोपी पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने कुछ दूरी पर ही छह तस्करों को पकड़ लिया। इनसे कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद हुई। निशादेही पर अवैध असलहा खरीदने आए छह अन्य आरोपियों को बदनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त आदिल खान, साहिल अल्वी, रजी अल्वी, अजीम अंसारी निवासी हात्माबाद थाना कोतवाली देहात, मोहम्मद आजम निवासी शमशाद मार्केट लोको कालोनी गली नंबर तीन नई आबादी थाना सिविल लाइन अलीगढ, दानिश, मोनिश निवासी ततारपुर कोतवाली नगर, मोहम्मद शोएब निवासी ट्रांसफार्मर वाली गली बीसा कालोनी थाना कोतवाली नगर, सतेन्द्र निवासी दोस्तपुर थाना कोतवाली देहात, दीपांशु चौधरी, हिमांशू चौधरी निवासी नीमखेड़ा थाना कोतवाली देहात, नदीम खान निवासी ढकौली थाना अगौता के रूप में हुई। इनके पास से कुल सात पिस्टल, पांच तमंचे, 11,500 रुपये नकद और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी बिलाल व रिजवान से कम दामों में अवैध पिस्टल और तमंचे खरीदते थे। साथ ही उन्हें अवैध रूप से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ में अधिक दामों पर बिक्री करते हैं। जिनका उपयोग हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों में किया जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
-एनआईए को रिजवान की तलाश-
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर रिजवान की तलाश जनपद पुलिस को बीते काफी समय से है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। बीते दिनों ही खुर्जा पुलिस ने तीन अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने भी रिजवान से ही हथियार खरीदने की बात कुबूल की थी। बिलाल पर भी एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हुई है।
विज्ञापन
-सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी खुर्जा से गए थे हथियार-
2022 में पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण की जांच एनआईए ने की। जिसमें सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त हथियार खुर्जा से रिजवान व उसके भतीजे शाहबाज से खरीदे गए थे। इसके बाद एनआईए ने शाहबाज को तो जेल भेज दिया था लेकिन, रिजवान की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। एनआईए समेत अन्य एजेंसी रिजवान की संलिप्तता की जांच कर रही हैं। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
-पुलिस को मिले कई अहम सुराग-
पुलिस रिजवान व उसके साथियों व सहयोगियों से हथियार खरीदने वाले उन लोगो की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने उन हथियारों का इस्तेमाल विभिन्न जघन्य वारदातों में किया है। बुधवार को नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंग से पुलिस को कई अहम लोगों का सुराग मिला है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कई राज खुल सकेंगे। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि रिजवान गैंग के द्वारा पांच हजार के तमंचे से लेकर पांच लाख तक की विदेशी पिस्टलों की बिक्री की जा चुकी है। बीते दिनों पकड़े गए मांस व्यापारी के बेटे का एक वीडियो, जिसमें वह पिस्टल चलाता नजर आया, उसकी कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी जा रही है।
-कोट-
नगर कोतवाली पुलिस ने छह हथियार तस्करों और छह खरीदारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात पिस्टल, पांच तमंचे, नकदी व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ कर हथियार खरीदने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी।