फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Police arrested Gokash Shahrukh with a reward of Rs 25 thousand

Bulandshahr: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश शाहरुख गिरफ्तार, तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे

Sun, 30 Jun 2024 10:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के शाहपुर बंबे के पास पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हजार रुपए का इनामी गोकश शाहरुख के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Police arrested Gokash Shahrukh with a reward of Rs 25 thousand
Bulandshahr News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र के शाहपुर बंबे के पास पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हजार रुपए का इनामी गोकश शाहरुख के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


सीओ खुर्जा वरुण कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अरनिया थाना पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जरारा गांव के जंगलों में गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए कुछ लोग जमा हो रहे हैं एकत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शाहपुर बंबे के निकट दो बाइक पर सवार होकर चार संदिग्ध लोगों को आते देखा। जिनको रूकने का इशारा किया गया, तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे मुड़कर भागने में सफल रहें। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर ग्राम जरारा के जंगल की ओर जाने वाले रजवाहे के पुल की तरफ भागने लगे, तो हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस से घिरता देख एक बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भागने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की पहचान शाहरूख उर्फ टूटू निवासी रोहिंदा थाना अरनिया के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि बदमाश शाहरुख पर खुर्जा नगर, अरनिया थाना, थाना नरसेना, जनपद मथुरा के थाना कोसीकलां, थाना वलदेव, थाना नोहझील, थाना अनूपशहर, थाना ककोड़ सहित विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट गोवध अधिनियम और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed