{"_id":"6aeb6f4990a477e2c909b323","slug":"police-arrested-a-young-man-with-fireworks-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-170093-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुलिस ने युवक को आतिशबाजी के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुलिस ने युवक को आतिशबाजी के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की है।
उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सूचना पर मामन रोड पर मोहनकुटी पानी के प्लांट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी मात्रा में आतिशबाजी के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्षित गोयल निवासी देवीपुरा प्रथम कोतवाली नगर बताया। आरोपी के पास से 80 डिब्बे अनार, 100 डिब्बे बेबी बुलेट, 100 डिब्बे मिनी बुलेट पटाखे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध होने के कारण वह मुनाफा कमाने के चक्कर में चोरी-छिपे इन्हें लाकर दिवाली पर बेचने की फिराक में था। वहीं, कोतवाली देहात पुलिस ने गांव मिर्जापुर में अवैध रूप से और निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर पटाखे बेच रहे एक युवक के ठिकाने पर छापा मारा। हालांकि, पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि आरोपी हर्षित गोयल, नितिन कुमार निवासी गांव मिर्जापुर के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।