फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   poisonous liquer case

छह मौतों का मुख्य आरोपी मिंकू अब भी पकड़ से बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquer case
छह मौतों का मुख्य आरोपी मिंकू अब भी पकड़ से बाहर
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद। सिकंदराबाद के गांव जीतगढ़ी में गत आठ जनवरी को हुए शराब कांड की गुत्थी सुलझती हुई नजर आ रही है। रविवार रात कासना में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी के भंडाफोड़ के बाद पुलिस मामले में वांछित चल रहे मिंकू और उसके भाई टिंकू की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं, इस मामले में सिकंदराबाद कोतवाली व थाना कासना दोनों स्थानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों थानों की पुलिस अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
गौरतलब है कि गांव जीतगढ़ी में शराब पीने से पन्नालाल, सतीश, सुखपाल, कलुवा, सरजीत तथा भगवत की मौत हो गई थी। साथ ही 19 लोग बीमार हो गए थे। मामले में सतीश के बड़े भाई देवी प्रसाद ने कुलदीप, मुकेश तथा यादराम को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो कुलदीप की मां माया, भगवत, कृष्णा, सुधीर, यशवीर, नीरज, अंकुर, कुलदीप, कपिल तथा एक अन्य कुलदीप के नाम प्रकाश में आए। इन सभी को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तफ्तीश और आगे बढ़ी तो नोएडा के मिंकू, उसके फुफेरे भाई प्रदीप सहित अन्य आरोपियों का नाम भी सामने आया। पुलिस ने इन सभी को भी वांछित कर दिया। सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में रविवार को नोएडा के कासना में दबिश डाली गई, जहां शराब की वो फैक्टरी पकड़ी गई जहां से जहरीली शराब बुलंदशहर पहुंची थी। कासना क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध शराब की फैक्टरी का मुख्य आरोपी मिंकू उसका भाई टिंकू व उसके ज्ञात, अज्ञात सहयोगियों को जीतगढ़ी शराब कांड में आरोपी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना कासना में भी अवैध शराब बनाने की फैक्टरी संचालित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मुख्य आरोपी व उसके सहयोगी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

----------
नेटवर्क और सहयोगियों का भी पता लगाने में जुटी पुलिस
सिकंदराबाद। कासना क्षेत्र में अवैध शराब की फैक्टरी संचालित करने के मुख्य आरोपी मिंकू और टिंकू के सहयोगियों व उनके नेटवर्क की तलाश में सिकंदराबाद पुलिस जुट गई है। पुलिस के लिए जहां जीतगढ़ी में जहरीली शराब की सप्लाई करने के मुख्य आरोपी मिंकू, टिंकू की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। वहीं उनके नेटवर्क का पता लगाकर उसे तबाह करना भी पुलिस के पसीने छुड़ा रहा है। सीओ नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के लिए दबिश के साथ उनके ज्ञात अज्ञात सहयोगियों की तलाश में जुटी है। साथ ही जहरीली शराब के इस कारोबार का जाल कहां कहां तक फैला हुआ है, पुलिस इसकी भी जानकारी करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में कुर्सी पर बैठे शराब तस्कर कुलदीप का वीडियो वायरल
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जीतगढ़ी में हुए शराब कांड के आरोपी कुलदीप को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं अब उसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुर्सी पर बैठा हुआ है और पुलिस के सवालों का जवाब देता नजर आ रहा है।

जीतगढ़ी निवासी आरोपी कुलदीप को आठ जनवरी को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ना बताया है। पुलिस ने कुलदीप की मां सहित नौ अन्य को भी शराब बेचने के आरोप में जेल भेज दिया है। उसके जेल जाने के तीन दिन बाद 42 सेकंड के वायरल हो रहे वीडियो में कुलदीप कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में पहले मास्क लगाया था, लेकिन फिर मास्क हटा कर बड़े ही आराम से पुलिस के सवालों के जवाब दे रहा है। वीडियो देखने से जरा भी ऐसा नहीं लग रहा है कि उसके द्वारा बेची गई शराब पीने से छह ग्रामीणों की मौत हुई हो। न ही ऐसा लग रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद जरा भी सख्ती की हो। कुलदीप बड़े ही इत्मिनान से बता रहा है कि, बताया जा रहा है कि बुधवार को मिंकू उसे 20 पेटी शराब दे गया था। शराब सुबह चार बजे भगवत के खेत में उतरवाई थी। एक पेटी तो वह ले गया था, बाकी गंगाराम को दे दी थी। बाद में सभी पेटियों को फिंकवा दिया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जबकि पुलिस मामले की जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed