फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Poets filled people with patriotic poems

Bulandshahar News: कवियों ने देशभक्ति की कविताओं से लोगों में भरा जोश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Poets filled people with patriotic poems
खुर्जा। स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों ने देशभक्ति की कविताओं ने लोगों में जोश भर दिया। वहीं बेटियों पर कविता सुनकर लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर के सांसद मुख्य अतिथि डाॅ. महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। हास्य कवि शंभू शिखर और चेतन चर्चित ने लोगों को अपनी कविताओं के जरिए खूब हंसाया। एडवोकेट वेद प्रकाश मणि ने लोगों को देश की स्थितियों से अवगत कराते हुए कविताएं सुनाई। कवयित्री कविता तिवारी ने देशभक्ति कविताओं के माध्यम से लोगों के बीच जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि क्षितिज तक शौर्य गूंजेगा, स्वयं दिन मान बदलेगा, उतारो भारती की आरती, सम्मान बदलेगा। विवादों में उलझकर कीर्ति मां की मत करो धूमिल, शहीदों की करो पूजा तो हिन्दुस्तान बदलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल और संचालन राम दिवाकर ने किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि परिसर में शहीद स्मारक बनाया गया है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, कपिल, वासिक सिंह राणा, नीरज सैनी, प्रवीण भाटी, दिनेश चौधरी, वेदप्रकाश मालिक, सत्यप्रकाश सिंह, मुकेश सोलंकी, योगेश्वर गर्ग, सत्य प्रकाश दादू, सुमित कुशवाह, रोबिन सिंह सहित वार्ड सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed