फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PNB over cash, Ruckus-jam

पीएनबी भूड़ में कैश खत्म, हंगामा-जाम

Fri, 09 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
PNB over cash, Ruckus-jam
यमुनापुरम स्थित पीएनबी में कैश नहीं मिलने पर दिल्ली बुलंदशहर रोड जाम करके प्रदर्शन करते उपभोक्ता। - फोटो : ब्यूरो
नगर के भूड़ रोड स्थित पीएनबी में कैश खत्म होने पर ग्राहक उग्र हो गए। ग्राहकों ने हंगामा कर दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को करीब एक घंटा जाम का झाम झेलना पड़ा। बैंक अफसरों और पुलिस ने ग्राहकों को समझा-बुझाकर शांत किया तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन


ग्राहकों का कहना था कि वह सुबह से ही कैश लेने को लाइन में खड़े हो गए थे। कोहरे और ठंड के बीच आस थी कि देर से ही सही मगर, कैश मिल जाएगा। घंटों लाइन में खड़ा रहने के बाद भी कैश नहीं मिला। शुक्रवार को रुपये नहीं मिलने पर ग्राहकों के सब्र का बांध टूट गया। इसी के चलते उन्हें हंगामा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम लगने से दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और करीब एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम  खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बैंक अफसर जाम लगाने वालों के बीच पहुंचे और समझाया कि जैसे ही कैश आए तो सभी को दिया जाएगा। इसके बाद ही ग्राहक राजी हृुए और जाम खुला। इस दौरान  वहां बेतरतीब खड़े वाहनों से भी ट्रैफिक सुचारु करने में दिक्कत  हुई। वहीं जाम में फंसे लोगों मे भी कैश की किल्लत की चर्चा रही।

ओबीसी बैंक के बाहर ग्रामीणों का हंगामा
मूंडाखेड़ा गांव स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की शाखा पर कैश नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक प्रबंधक सेटिंग कर अपने करीबियों को नोट बांट रहे हैं।  

मूड़ाखेड़ा गांव स्थित ओबीसी बैंक की शाखा पर सुबह से लोग लाइन में लगे थे। बैंक खुलने के बाद बैंक कर्मियों ने कैश नहीं होने की बात कहते हुए बाहर नो कैश का बोर्ड लगा दिया। इससे बैंक में कैश निकालने आए लाइन में लगे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।


हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। हालांकि बाद में समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

बैंक में कैश खत्म हो गया था। जिसके चलते ग्राहकों को रुयया नहीं मिल पाया। जैसे ही कैश प्राप्त होगा तो ग्राहकों को कैश देना शुरू कर दिया जाएगा। इस समय सभी बैंकों में कैश की कमी खल रही है। -सतपाल मेहता, मैनेजर, लीड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed