{"_id":"64c53b3a07b4eb4fe7029376","slug":"plot-sold-for-15-lakhs-on-the-basis-of-fake-will-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-363-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: फर्जी वसीयत के आधार पर 15 लाख में बेच दिया प्लाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: फर्जी वसीयत के आधार पर 15 लाख में बेच दिया प्लाट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराबाद। फर्जी वसीयत के आधार पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 15 लाख रुपये में प्लाट बेच दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला बाजार माधोदास निवासी मो.इमरान ने बताया कि उसके उसके भाई मो. रिजवान ने कस्बे में ही 15 लाख रुपये में आवासीय प्लाट मोहल्ला अंसारियान निवासी मो.कासिम, मो.फरहान, मोहल्ला दरिशाह निवासी अमित कुमार गोयल से सात दिसंबर 2022 में बाजरिये बैनामा खरीदा था। जिसका भुगतान उन्होंने आरटीजीएस, चेक के माध्यम से किया था। खरीदारी के समय अमित कुमार गोयल ने वसीयतनामा दिखाया था। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि अमित कुमार द्वारा दिखाया गया वसीयतनामा फर्जी तैयार किया गया है। आरोपियों ने धोखाधड़ी से उससे व उसके भाई से 15 लाख रुपये की ठगी की है। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।