फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Playgrounds and e-libraries will be built in the villages of Jhajhar area

Bulandshahar News: झाझर क्षेत्र के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान व ई-लाईब्रेरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Playgrounds and e-libraries will be built in the villages of Jhajhar area
सिकंदराबाद। यमुना विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत आने वाले झाझर क्षेत्र के गांवों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल के मैदान बनाए जाएंगे। साथ ही ग्राम पंचायतों में ई-लाईब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा श्मशान, सड़कों के निर्माण और तालाबों के पुनरुद्धार भी योजना है। इन कार्यों पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने यमुना विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि यमुना विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत झाझर क्षेत्र के चौकी खाजपुर, धनपुरा, अजय नगर, वैलाना, गड़ाना, अलीपुरा, झाझर, जैतपुर, अमीपुर बांगर समेत 11 गांव आते हैं। सभी ग्रामों में प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। हाल ही में यमुना विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सात करोड़ चालीस लाख से होने वाले कार्यों के टेंडर किए हैं।
विज्ञापन


अब उन्होंने प्राधिकरण को 14 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें क्षेत्र के गांवों में खेल के मैदान, रनिंग ट्रैक, ई-लाईब्रेरी, सड़कें, श्मशान आदि के निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed