{"_id":"668c1daa66e5f4c6c60960a9","slug":"pipeline-leaks-in-uppercoat-danger-of-mudslide-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118410-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऊपरकोट में पाइपलाइन लीक, मिट्टी धंसने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऊपरकोट में पाइपलाइन लीक, मिट्टी धंसने का खतरा
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला ऊपरकोट में पेयजल लाइन लीक होने से लोगों को मिट्टी धंसने का खतरा सताने लगा है। लोगों की मांग है कि लीक हुई लाइन को तत्काल ठीक कराया जाए। वहीं, नगर पालिका के कर्मचारी लीकेज की तलाश कर रहे हैं।
नगर कोतवाली के निकट पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण क्षेत्र की भुरभुरी मिट्टी के धंसने की संभावना बढ़ गई है। क्षेत्र निवासी कासिम ने बताया कि पानी जाने के कारण जमीन खोखली हो रही है, जिससे क्षेत्र के मकानों को गिरने का खतरा बनने लगा है। बारिश के मौसम में पेयजल लाइन लीक होने से अब खतरा दोगुना हो गया है। आसिफ अली ने कहा कि क्षेत्र में पाइपलाइन को बदला जाना जरूरी है। मामले में नगर पालिका के जलकल विभाग के एई अमित गौतम ने बताया कि लीकेज की तलाश की जा रही है। जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।