{"_id":"66eb4ba722a719643d01e3b4","slug":"phulwati-murder-case-police-is-conducting-narco-test-of-family-members-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-103725-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलवती हत्याकांड : पुलिस परिवार के लोगों का करा रही नार्को टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलवती हत्याकांड : पुलिस परिवार के लोगों का करा रही नार्को टेस्ट
विज्ञापन
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा में 30 मार्च 2024 की सुबह ट्यूबवेल पर बने घेर में मृत मिली फूलवती (70) की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अब परिवार के लोगों का नार्को टेस्ट करा रही है। मामले में मृतका के देवर के लड़के व ग्राम प्रधान हरवीर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा निवासी रामवीर पुत्र करोड़ी सिंह ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर खेतों में उन्होंने घेर बना रखा है। जहां पर उनके पशु रहते हैं। उसकी माता फूलवती पशुओं की देखरेख के लिए घेर में सोया करती थी। 29 मार्च की शाम भी वह रोज की भांति घेर में सोने के लिए गईं। 30 मार्च की सुबह करीब छह बजे वह और उसका भाई सतवीर घेर में पहुंचे तो माता फूलवती चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उनके चेहरे, कान के पास चोट के निशान थे। उनके कानों से कुंडल, नाक से लोंग भी गायब था। निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मृतका के परिवार के लोगों के बयान में विरोधाभास होने के कारण उनका नार्को टेस्ट कराया जा रहा है। संवाद