{"_id":"67ffdba7d67fcb3d22032c84","slug":"petrol-pump-worker-dies-in-car-accident-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-132575-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पेट्रोल पंपकर्मी की कार की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पेट्रोल पंपकर्मी की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव छपरावत कट के निकट मोपेड सवार पेट्रोल पंपकर्मी नेपाल सिंह निवासी गांव हरचना को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
मृतक के पुत्र निखिल कुमार ने बताया कि उनके पिता नेपाल सिंह (34) नगर स्थित गोपाल पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। मंगलवार देर रात वह मोपेड से अपने गांव जा रहे थे। हाईवे पर गांव छपरावत के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की शिनाख्त कर जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, चालक घायल
गुलावठी। हाईवे पर गांव नत्थूगढ़ी के निकट ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। बागपत जनपद के थाना रमाला क्षेत्र के गांव किरठल निवासी राजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह अपनी कार से गांव किरठल बागपत जा रहे थे। गांव नत्थूगढ़ी के निकट ट्रैक्टर, जिसके पीछे भूसे वाली मशीन भी लगी थी, उसने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह घायल हो गए और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।