फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   petrol crisis

एस्सार और रिलायंस के 33 पेट्रोप पंपों पर तेल की बिक्री बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
petrol crisis
एस्सार और रिलायंस के 33 पेट्रोप पंपों पर तेल की बिक्री बंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में निजी कंपनियों के 33 पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी हो गई है। इन्हें खपत के मुकाबले कम स्टॉक मिल रहा है। यह संकट 15 दिन से बना हुआ है, इस कारण एस्सार और रिलायंस के पेट्रोल पंपों पर तेल की बिक्री बंद हो गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 165 पेट्रोल पंप संचालित हैं।इंडियन ऑयल के 63, एस्सार के 30, एचपी के 37, भारत पेट्रोलियम के 32 और रिलायंस के तीन पंप शामिल हैं। इन पर रोजाना 100 टैंकर से अधिक पेट्रोल की सप्लाई होती है। इस समय रिलायंस के तीन और एस्सार के 30 पंपों पर पेट्रोल की कमी चल रही है। इन पर औसतन रोजाना एक लाख लीटर से अधिक डीजल-पेट्रोल की बिक्री हो रही थी। पिछले 15 दिन से अधिक समय से कंपनी से डीजल-पेट्रोल नहीं मिल रहा है, इसके चलते बिक्री बंद है। इसी तरह रिलायंस के पंपों पर भी आपूर्ति से कम डीजल-पेट्रोल मिल रहा है। आपूर्ति को बरकरार रखने के लिए संबंधित कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। डीएसओ का दावा है कि जिले में इंडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोल के संचालित पंपों पर आपूर्ति लगातार हो रही है। यहां पर किसी तरह की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन

रिलायंस का सात और एस्सार का पांच रुपये महंगा है पेट्रोल
डीएसओ के अनुसार एस्सार कंपनी ने पेट्रोल के दाम पांच रुपये बढ़ा दिए हैं। बावजूद आपूर्ति नहीं हो रही है। दूसरी ओर रिलायंस पंप के संचालक प्रशांत गर्ग ने बताया कि खपत से बहुत कम आपूर्ति मिल रही है। सात रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम अधिक होने के कारण वाहन चालक भी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस समय लगातार नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की बढ़ रही चिंता
एस्सार और रिलायंस के पंपों पर पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित होने पर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अमित कुमार, गंगा प्रसाद शर्मा, जोगिंद्र सिंह और मुकेश का कहना है कि इस समय धान आदि फसलों की बिजाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में चिंता इस बात की है कि पंपों पर डीजल की आपूर्ति बाधित न हो जाए। इस तरह की समस्या पिछले दिनों गेहूं की कटाई के समय भी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed