फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Petrol

अमरगढ़ में चला रहा था मिलावटी पेट्रोल का धंधा, तीन हजार लीटर बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Petrol
बरामद पेट्रोल को गाड़ी में लादते कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
अमरगढ़ में चला रहा था मिलावटी पेट्रोल का धंधा, तीन हजार लीटर बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर/ऊंचागांव। आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को अमरगढ़ में मिलावटी पेट्रोल धंधे का भंडाफोड़ किया है। मिलावटखोरों के कब्जे से 17 ड्रम में भरा तीन हजार लीटर से अधिक मिलावटी पेट्रोल जब्त किया गया है। 13 खाली ड्रम भी मिले हैं।
आपूर्ति विभाग को अमरगढ़ में मिलावटी पेट्रोल बेचने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को विभाग की एक टीम ने कस्बे की गोदाम में छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर तेल का अवैध स्टॉक मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह मिलावटी पेट्रोल है। मौके पर मौजूद गांव कारौंजी निवासी किशनपाल से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिय गया। पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने तहरीर देकर जहांगीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सैंपल तो लिया, मौके पर नहीं किया सील
गोदाम में बड़े पैमाने पर ज्वलनशील पदार्थ भंडारण किया गया था। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। गोदाम से बरामद मिलावटी पेट्रोल का सैंपल तो विभागीय अधिकारियों ने लिया, लेकिन उसे मौके पर सील नहीं किया। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि इस धंधे में विभागीय अधिकारियों की भी मिलीभगत रही है। इतने दिनों से यह धंधा बरकरार चलता रहा, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल से चल रहा मिलावटी पेट्रोल का कारोबार
बताया गया कि यहां पर एक बार पहले भी मिलावटी पेट्रोल पकड़ा गया था। पुलिस आरोपी को साथ ले गई थी, लेकिन बाद में छोड़ दिया। यह खेल पिछले 10 साल से चल रहा है। कारोबारी गोदाम से सुबह के चार बजे से क्षेत्र की दुकानों पर मिलवाटी पेट्रोल की सप्लाई करता चला आ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस चौकी अमरगढ़ व थाना नरसेना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ दौलतपुर कलां, नरसेना, ऊंचागांव, भड़काऊ, नगला मदारीपुर अन्य गांवों की परचून की दुकानों, मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकानों पर मिलवाटी पेट्रोल बेचा जाता है।
बिना लाइसेंस पेट्रोल पंप चलाने का भी हुआ था खुलासा
छतारी क्षेत्र में पिछले दिनों बिना लाइसेंस पेट्रोल पंप चलाने का खुलासा हुआ था। इसमें एक विभागीय अधिकारी की मिलीभगत सामने आई थी। इस मामले को लेकर विभाग काफी चर्चा में रहा था। बाद में पेट्रोल पंप संचालक पर ही कार्रवाई कर पूरे मामले को दबा दिया गया था।
जिले में चल रहा काले तेल का भी खेल
जिले में काले तेल का भी खेल चल रहा है। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों खुर्जा क्षेत्र में सामने आया था। उस समय विभागीय अधिकारियों ने इससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने का दावा किया था, लेकिन बाद में चुप्पी साध ली गई।
सवालों का जवाब नहीं
सवाल है कि जब खुलेआम वाहन चालकों को पेट्रोल बेचा जाता था तब विभाग को भनक क्यों नहीं लगी। आरोपी कहां से पेट्रोल लाते थे और किस तरह से मिलावट करते थे? इसका भी जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं मिला।

मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया गया है। मौके से एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पता कराया जाएगा कि पेट्रोल कहां से आता था और कितने दिनों से यह धंधा चल रहा था। इससे जुड़े लोगों की भी पहचान करवाई जाएगी। - अभय प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed