{"_id":"5942e15d4f1c1beb2f8b490c","slug":"people-on-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव पर बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव पर बिफरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव की मार झेल रहे सलेमपुर कायस्थ के लोगों का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ निवासी पूर्व प्रधान शंकर, रविकुमार, सतीश, कालीचरण, सतेंद्र, रमेश, डॉ. फैसल, संतो देवी, अमित, छोटे आदि ने बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाले का पानी ओवर फ्लो होकर क्षेत्र की सड़कों पर भर गया है। सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों का चलना दुभर हो गया है। क्षेत्रवासियों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं जलभराव के कारण सड़कों पर गंदगी जमा होने के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने पर भी पालिका ने नाले की सफाई नहीं कराई। बृहस्पतिवार को क्षेत्रवासियों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन कर नाले की सफाई की मांग की।
विज्ञापन
ईओ अनिल पंडित का कहना है कि सीमा विस्तार के दौरान सलेमपुर कायस्थ को हाल ही में पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। पालिका क्षेत्र में शामिल हुए मोहल्ले में कार्य कराया जा रहा है।