फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   People demand that Dibai should be the headquarters of Kalyan Singh Nagar.

Bulandshahar News: लोगों की मांग, डिबाई बने कल्याण सिंह नगर का मुख्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
People demand that Dibai should be the headquarters of Kalyan Singh Nagar.
डिबाई तहसील में कल्याण सिंह नगर का मुख्यालय डिबाई बनाएं जाने को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को  स
डिबाई। उत्तर प्रदेश में एक नया जिला कल्याण सिंह नगर बनाने की कवायद शुरू होते ही विधानसभा क्षेत्र के लोगों की डिबाई को मुख्यालय बनाने को मांग तेज हो गई है। कई संगठन जगह-जगह लोगों के साथ बैठक कर रहे है और मुख्यमंत्री व अधिकारियों को ज्ञापन भेज रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील पर सोमवार को अवाम विकास मंच के बैनर तले एसडीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बुलंदशहर की डिबाईं, शिकारपुर, अनूपशहर व अलीगढ़ जिले की तहसील अतरोली का पुनर्गठन कर डिबाई को जिला मुख्यालय बनाने तथा अलीगढ़ कमीशनरी से जोड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में मांग की है कि अलीगढ़ से 20 किमी दूरी अतरौलौ को मुख्यालय न बनाकर बाबूजी कल्याण सिंह के घर डिबाई को मुख्यालय बनाया जाए। जागरूक नागरिक मंच ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में प्रदेश का एक मात्र नरौरा परमाणु बिजलीघर अलीगढ़ व बुलंदशहर जनपद की समान दूरी, एनसीआर क्षेत्र तथा पौराणिक व गंगा क्षेत्र, तीन हाईवे, रेलवे लाइन से जुड़ा होने तथा बाबू कल्याण सिंह के समाधि स्थल के चलते डिबाई को मुख्यालय बनाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व आईजी केपी सिंह, राकेश वार्ष्णेय, कुमुद किशोर भारतीय, महेश लोधी, रवि बघेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed