{"_id":"6678586711b614993207f833","slug":"people-caught-the-criminals-who-were-running-away-after-looting-mobile-phones-near-the-police-post-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-104159-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चौकी के पास मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चौकी के पास मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन
खुर्जा। मंदिर पुलिस चौकी के पास पैदल बाजार जा रहे युवक से मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी निवासी तरुण शर्मा रविवार शाम को घर से पैदल बाजार की ओर जा रहे थे। मंदिर के सामने जब वह बाजार की ओर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो पीछे की ओर से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने तरुण के हाथ से मोबाइल झपट लिया। इसके बाद आरोपी तेजी से बाइक घुमाकर भागने लगे। शोर शुरू कर बाजार में मौजूद अन्य लोग भी आ गए, जिन्होंने बदमाशों का पीछा किया। थोड़ी दूर जाकर ही लोगों ने बदमाशों को पकड़ लिया। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पिछले चार दिन में दूसरी घटना
मंदिर मार्ग पर पिछले तीन दिन में लूट की यह दूसरी घटना है। बुधवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने युवती से मोबाइल लूट लिया था। मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
चौकी के पास की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती
बुधवार रात को खुर्जा कोतवाली के पास से चाय की दुकान और कन्फेक्शनरी से हजारों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं बृहस्पतिवार सुबह बुर्ज चौकी के पास से बदमाशों ने फायरिंग की थी। बृहस्पतिवार रात को जहांगीरपुर पुलिस चौकी के पास परचून की दुकान से 70 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था।