फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   patients increased

अस्पतालों में बढ़ी बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
patients increased
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : BULANDSHAHR
अस्पतालों में बढ़ी बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। गर्मी बढ़ने के साथ ही बुखार, खांसी, उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सक मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ उनके तीमारदारों को बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत जनपदभर के सरकारी चिकित्सालयों में तीन हजार लोगों ने ओपीडी में उपचार कराया।
कोरोना संक्रमण के साथ गर्मी बढ़ने के साथ भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी समेत जनपदभर के सरकारी चिकित्सालयों में मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि यह समय मौसम के उतार-चढ़ाव वाला है। ऐसे में लोग घर से निकलने से पहले अपने शरीर को पूरी तरह सूती कपड़ों से ढकें रहें। बासी खाने का बिल्कुल सेवन न करें, घरों के अलावा शरीर को साफ-सुथरा रखें, बाजारों में बिक रहे खुले खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें, दूषित पानी का प्रयोग न करें। संभव हो तो गुनगुने पानी का प्रयोग करें। घर के आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने दें।
विज्ञापन

लक्षण
- तेज बुखार आना
- अधिक पसीना आना
- सिर दर्द होना
- मुंह सूखना, पेशाब कम आना
- सिर में भारीपन रहना
- चक्कर आना और उल्टी होना
बचाव के उपाय
- दिन में चार बार ओआरएस का घोल पीएं
- शरीर को सूती कपड़ों से ढंके
- धूप में अनावश्यक रूप से न घूमें
- तेज बुखार होने पर सूती कपड़े को पानी में भिगोकर शरीर पर रगड़े
बोले मरीज...
तीन दिन से बुखार आ रहा है। बुखार से राहत न मिलने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। - कंचन, सिकंदराबाद निवासी
परिवार के अन्य सदस्यों संग बुखार और सिरदर्द से परेशान हूं। परिवार के सदस्यों समेत जिला अस्पताल में उपचार करा रहा हूं। - तुषार, मानसरोवर कॉलोनी
तेज धूप और गर्मी के कारण बुखार, सिर दर्ज, डायरिया की समस्या हो सकती है। बुखार आने पर तुरंत नजदीकी उपचार कराए। शुक्रवार को 904 लोगों ने उपचार कराया। - राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed