फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Patient dies during treatment in Bulandshahr

बुलंदशहर: उपचार के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, हॉस्पिटल सील

Tue, 29 Mar 2022 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 10:57 PM IST
सार

एक मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Patient dies during treatment in Bulandshahr
इसी अस्पताल में भर्ती था मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर के भूड़ चौराहा स्थित फैमिली हेल्थ केयर हॉस्पिटल में मंगलवार को एक मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। गुस्साए परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को शांत कर शव का पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव नेतानगर निवासी 33 वर्षीय सुबोध पुत्र रतन सिंह को 21 मार्च को लिंटर गिरने से चोटिल होने पर नगर के दिल्ली रोड स्थित फैमिली हेल्थ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार को मरीज सुबोध के पैर में दर्द होने पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किये जाने के बाद स्वास्थ्य और बिगड़ता चला गया। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरीज की मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के हंगामा बढ़ा देख डॉक्टर व अन्य स्टाफ अस्पताल से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी राजरानी ने अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर देहात कोतवाली में तहरीर में दी है। एसीएमओ डॉ अश्वनी भंडारी ने बताया कि हॉस्पिटल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ हो हॉस्पिटल का पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed