फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Passengers did not get seats even after increasing the frequency of buses

Bulandshahar News: बसों के फेरे बढ़ने के बाद भी यात्रियों को नहीं मिली सीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों को बुधवार को मुसीबतों से दो-चार होना पड़ा। रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के बावजूद भीड़ इतनी रही कि आधे यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिली। खड़े-खड़े ही यात्रा करना पड़ी। अधिकांश रूटों पर यही स्थिति रही। कई जगह बस में चढ़ने के लिए भी मारामारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात से बस अड्डों पर भीड़ दिखनी शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह तक यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो गया। हालांकि उप्र परिवहन निगम ने 29 अक्तूबर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने के साथ ही बसों के फेरे भी बढ़ा दिए थे। बुलंदशहर डिपो से सर्वाधिक बसें दिल्ली रूट पर चलाई गईं। पहले जहां 30 मिनट में दिल्ली के लिए बस रवाना हो रही थी, दो दिन से 10 से 15 मिनट बाद रवाना की गई।
विज्ञापन

दिल्ली छोड़ अन्य रूटों पर डिपो की बसें संचालित न होने पर यात्रियों को परेशानियां हुई। यात्री चौराहों पर बसों के इंतजार में खड़े रहे। जो भी बस आती वह पहले से भरी होती। ऐसे में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस में चढ़ने को लेकर भी मारामारी रही। कुछ जगह यात्रियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं जा रहे कान्हा वर्मा ने बताया कि काफी देर से चौराहे पर खड़े हैं, कोई खाली बस नहीं मिली। हाथरस जा रहे यात्री मुकेश ने बताया कि बस पीछे से भरी हुई आ रही हैं। घंटों से खाली बस आने का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों संग अलीगढ़ जा रहीं विनीता बस के इंतजार में परेशान नजर आईं। यही स्थिति आगरा रूट पर भी रही।
डग्गामार वाहनों में किया जोखिम भरा सफर
दिवाली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर निजी एवं डग्गामार वाहन सड़कों पर उतर आए। डग्गामार वाहन संचालकों ने यात्रियों को जोखिम भरा सफर कराया। इसमें क्षमता से अधिक यात्री सफर करते मिले।



दिवाली त्योहार व छठ पूजा को लेकर 29 अक्तूबर से 10 नवंबर तक सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। डिपो से सर्वाधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। - परमानंद, एआरएम बुलंदशहर डिपो

--
डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। बिना परमिट व डग्गामार वाहनों का संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - राजीव बंसल, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed