फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat election

पंचायत चुनाव : अभी तारीख का पता नहीं, दावतों का दौर शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election
पंचायत चुनाव : अभी तारीख का पता नहीं, दावतों का दौर शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है लेकिन दावेदारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मतदाताओं को रिझाने के लिए लुभावने वादे किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने समर्थन में वोटरों को करने के लिए दावतों का दौर भी शुरू हो गया है।

जनपद में 951 ग्राम पंचायत हैं। यहां पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। हालांकि शासन की ओर से अभी चुनाव की घोषणा नहीं हो सकी और अभी आरक्षण का काम चल रहा है। लेकिन चुनावी मैदान में संभावित दावेदारों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। दावेदार अभी से चुनाव का परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए वह सब कुछ कर गुजरने के लिए बेताब हैं। एक और प्रत्याशियों ने दावत देनी शुरू कर दी है तो गांव की चौपाल पर चर्चा होने लगी है। कुछ गांवों में तो प्रत्याशियों ने चौराहों पर अपने पोस्टर भी लगाने शुरू कर दिए हैं। इनका मानना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व माहौल को अपने पक्ष में करने का यह बढ़िया तरीका है। हालात यह है कि जिला पंचायत सदस्य, गांव की प्रधानी और क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए अधिकतर इच्छुक प्रत्याशी तो अभी से पेंशन बनवाने और आवास दिलवाने का वादा कर रहे हैं। विवाह का सीजन होने की वजह से आर्थिक मदद भी हो रही है। वह कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहते जहां उनकी पकड़ बने और वोट बैंक बढ़े। जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि अभी शासन स्तर से पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ आरक्षण के ही आदेश प्राप्त हुए हैं। प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को पूरा हो रहा है। अभी तक शासन से चुनाव के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed