फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

वोटर लिस्ट में जुड़े 44 हजार मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
वोटर लिस्ट में जुड़े 44 हजार मतदाता
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन मतदाता सूची में शामिल नए मतदाता कई प्रत्याशियों के गणित को फेल कर सकते हैं। कई क्षेत्रों में नए मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण उनका मत निर्णायक भी होगा। फिलहाल जिले के सभी 16 ब्लॉक में कुल 44132 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है। सभी ब्लॉकों में नई मतदाता सूची में जहां नए वोटरों को शामिल किया गया है, वहीं गांव छोड़कर जाने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। संशोधित मतदाता सूची के मुताबिक सिकंदराबाद में सबसे अधिक मतदाता जुड़े हैं तो वहीं स्याना ब्लॉक पर सबसे कम मतदाता शामिल हुए हैं। कई गांवों में ग्राम प्रधान पद के परिणाम को नए मतदाता बदल सकते हैं तो वहीं, जिपं के वार्डों पर भी इनका असर देखने को मिलेगा। नई मतदाता सूची के मुताबिक अब जिले में कुल 21 लाख 67 हजार 598 मतदाता हैं, जो 29 अप्रैल को मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक बढ़े मतदाता
अगौता 466
लखावटी 2314
बुलंदशहर 4615
गुलावठी 2846
खुर्जा 4642
अरनिया 1710
स्याना 1326
ऊंचागांव 2381
बीबीनगर 2112
शिकारपुर 1692
पहासू 2019
डिबाई 2024
दानपुर 2613
सिकंदराबाद 6623
अनूपशहर 2096
जहांगीराबाद 3383
कुल 44132
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed