फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

जून तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की नहीं लगेगी ड्यूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
जून तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की नहीं लगेगी ड्यूटी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हैं। चुनाव में उन कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी नहीं लगेगी, जो जून माह तक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने सभी विभागों से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है।
शासन की ओर से अभी पंचायत चुनाव करवाने के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। विभाग पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदाता सूची तैयार करने के साथ चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारी और अफसरों की सूची भी शार्ट लिस्ट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। ईएसडी पोर्टल पर चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों के नाम अपडेट हो रहे हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक इस बार सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनकी सेवानिवृत्ति जून माह के बाद है। जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की अवधि जनवरी से जून के बीच है। उनको चुनावी ड्यूटी की सूची से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि 22 जनवरी को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ग्राम पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। आपत्ति आदि की सुनवाई के बाद फरवरी में इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस कार्य को पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज करवाने का आज आखिरी दिन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके अत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो रही मतदाता सूची में जुड़े नए नाम अथवा हटाए गए नामों को लेकर तीन जनवरी तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद चार से 11 जनवरी तक इनका निस्तारण किया जाएगा। 12 से 21 जनवरी के बीच निर्वाचन नामावली का जनसामान्य निरीक्षण कर सकेंगे। इसके बाद 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed