फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pakistani citizen who came to daughter's house in Aurangabad dies of heart attack

Bulandshahar News: औरंगाबाद में बेटी के घर आए पाकिस्तानी नागरिक की हृदयाघात से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistani citizen who came to daughter's house in Aurangabad dies of heart attack
मृतक सैयद खालिद रजा। फाइल फोटो
औरंगाबाद। 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से भारत आए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली के समधी की शुक्रवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। डीएम-एसएसपी के हस्तक्षेप के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं किया। पुलिस प्रशासन और एलआईयू से बातचीत के बाद परिजनों ने शव को औरंगाबाद में ही सुपुर्द ए खाक करना तय किया है।
विज्ञापन


औरंगाबाद के मोहल्ला सादात निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद हिमायत अली के बड़े बेटे अफजल अली का निकाह पाकिस्तान के कराची निवासी सैयद खालिद रजा की बेटी सोबिया हैदर के साथ हुआ था। 71 वर्षीय सैयद खालिद रजा अपनी बेटी से मिलने के लिए बीते दिनों औरंगाबाद आए हुए थे। वह दिल के मरीज थे। करीब एक सप्ताह पूर्व ही उनका यहां आना हुआ था। शुक्रवार शाम उनको सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। हिमायत अली उनको लेकर बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान निवासी सैयद खालिद रजा बीते दिनों 45 दिन के वीजा पर अपनी पुत्री के घर औरंगाबाद आए थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। परिजन औरंगाबाद में ही उनके शव को सुपुर्द ए खाक कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed