{"_id":"69a303c7852fe07f480075ec","slug":"pahasu-resident-constable-dies-in-accident-in-aligarh-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में यूपी सिपाही की मौत: पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते आ रहे थे घर, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में यूपी सिपाही की मौत: पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते आ रहे थे घर, गांव में छाया मातम
Sat, 28 Feb 2026 08:36 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:36 PM IST
सार
अलीगढ़ में शनिवार को होली की ड्यूटी से लौट रहे यूपी पुलिस में सिपाही राजेश शर्मा की बाइक से अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। सिपाही गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक सिपाही राजेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के जवां क्षेत्र में शनिवार को पहासू निवासी सिपाही राजेश शर्मा (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से गांव नगला घनश्याम में मातम पसर गया। वहीं, हादसे की सूचना पर परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
नगला घनश्याम गांव निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई राजेश शर्मा (45) यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती हाथरस जनपद में चल रही थी और होली पर बरसाना में ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार को राजेश की पत्नी रीना की तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
ऐसे में राजेश शनिवार दोपहर को ड्यूटी करने के बाद बाइक से गांव की ओर आ रहे थे। तभी अलीगढ़ के जवां कस्बा में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जब स्थानीय पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। वहीं गांव में मातम पसर गया। घर परिवार के लोग घटना की जानकारी मिलते ही बिलख उठे।
वर्ष 2003 में पीएसी में हुए थे भर्ती
बड़े भाई मनोज शर्मा ने बताया कि राजेश वर्ष 2003 में पीएसी में भर्ती हुए थे, जिसके बाद 2023 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्ति हो गई। राजेश बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल और हंसमुख थे। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं।