फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   PAC soldiers engaged in search of child drowned in Rajwaha

Bulandshahar News: रजवाहे में डूबे बच्चे की तलाश में जुटे पीएसी के जवान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
PAC soldiers engaged in search of child drowned in Rajwaha
 रजवाहे में डूबे हुए बच्चे की तलाश करते पीएसी के जवान  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छतारी। क्षेत्र के बुढ़ासी गांव के रजवाहे में शनिवार शाम को डूबे बच्चे की पीएसी के जवानों ने तलाश शुरू कर दी है। इसको लेकर पीएसी के जवानों ने जाल डालकर और रजवाहे के अंदर की झाड़ियों की तलाश शुरू की है। वहीं, पीड़ित परिजन अभी भी बच्चे की तलाश में रजवाहे के बाहर बैठे हैं।


बुढ़ासी गांव के प्रधान महबूब ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे 12 वर्षीय सुहेल पुत्र जहीर ने रजवाहे में साथियों संग नहाने गया था। तभी वह गहराई तक पहुंच गया और रजवाहे में डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया मगर उनका संपर्क छूट चुका था। उन्होंने अन्य गोताखोरों से मदद मांगी। वहीं ग्रामीणों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू करवा दी। सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए रविवार को गाजियाबाद 41वीं बटालियन पीएसी के तैराक जवान बुलाए गए हैं। पीएसी के जवान बच्चे की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed