फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   oxygen plant

जनपद में प्रति मिनट 3885 लीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
oxygen plant
जनपद में प्रति मिनट 3885 लीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में 14 ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा हो गया है। इन सभी प्लांट से प्रति मिनट 3885 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी। विशेषज्ञों ने संक्रमण की तीसरी लहर की भी आशंका जताई। इसमें मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से कई महीने पहले से तैयारियां की जा रही हैं। ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए जिला अस्पताल सहित 14 सीएचसी और कोविड अस्पताल में अब तक 165 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाए गए हैं ऑक्सीजन प्लांट
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, स्याना, शिकारपुर, गुलावठी, अगौता और डिबाई सरकारी चिकित्सालय में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए है। जबकि, सदर तहसील क्षेत्र के वीआईआईटी में चार और जटिया चिकित्सालय खुर्जा में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट की यह है स्थिति
स्थान / क्षमता प्रति मिनट स्थिति
वीआईआईटी में 45-45 एलपीएम के तीन तीनों प्लांट तैयार है।
वीआईआईटी में 500 एलपीएम प्लांट तैयार है।
जटिया चिकित्सालय में 100 एलपीएम प्लांट तैयार है।
जटिया चिकित्सालय में 300 एलपीएम प्लांट तैयार है।
जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम प्लांट तैयार है।
जिला महिला अस्पताल में 500 एलपीएम प्लांट तैयार है।
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद 300 एलपीएम प्लांट तैयार है।
डिबाई चिकित्सालय में 300 एलपीएम प्लांट तैयार है।
गुलावठी सीएचसी में 300 एलपीएम प्लांट तैयार है।
अगौता स्वास्थ्य केंद्र में 200 एलपीएम प्लांट तैयार है।
स्याना सीएचसी में 100 एलपीएम प्लांट तैयार है।
शिकारपुर सीएचसी में 150 एलपीएम प्लांट तैयार है।
अब निजी अस्पतालों में भी लगेंगे प्लांट
सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ शासन ने अब बड़े निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने के निर्देश हैं। जिले में 50 बेड से अधिक क्षमता वाले 12 निजी अस्पताल संचालित हैं। इनमें 50 बेड क्षमता के आठ, 95 बेड, 100 बेड, 110 बेड व 225 बेड क्षमता का एक-एक निजी अस्पताल संचालित हैं। इनमें मात्र खुर्जा स्थित कैलाश हॉस्पिटल और नगर के लक्ष्मी लाइफ लाइन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट लगा हुआ है।

जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर फंड से और अन्य प्लांट जनप्रतिनिधि व संस्थाओं के सहयोग से तैयार किए गए हैं। सभी प्लांट से एक मिनट में 3885 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। इससे जिले में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी। इसके अलावा सीएचसी/पीएचसी पर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए कंसंट्रेटर भी लगाए गए हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed