फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Oxygen plant

12 ऑक्सीजन प्लांट का 80 फीसद काम पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant
शिकारपुर सीएचसी में बना ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : BULANDSHAHR
12 ऑक्सीजन प्लांट का 80 फीसद काम पूरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 14 में से 12 ऑक्सीजन प्लांटों का निर्माण 80 फीसद पूरा होने का दावा किया गया है। जिले में दस अस्पतालों में प्लांट लगाए जा रहे हैं। अफसर पीएम केयर फंड से तैयार हो रहे दो ऑक्सीजन प्लांट को छोड़कर अन्य सभी का 15 अगस्त तक कार्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए जिले में 14 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। विभाग अभी तक मात्र छह प्लांट ही लगवा पाया है। जबकि, छह का कार्य 80 फीसदी से अधिक हो चुका है। वहीं, पीएम केयर फंड से बनने वाले सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट समेत दो ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। अफसर छह स्थानों पर 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण होने का दावा कर रहे, लेकिन इन सभी स्थानों पर अभी तक न तो पाइप लाइन बिछी है और न ही बिजली आपूर्ति को लेकर व्यवस्था हो सकी है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू करवाना विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगना है प्लांट
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, स्याना, शिकारपुर, गुलावठी, अगौता और डिबाई सरकारी चिकित्सालय में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगने प्रस्तावित है। जबकि, सदर तहसील क्षेत्र के वीआईआईटी में चार और जटिया चिकित्सालय खुर्जा में दो ऑक्सीजन प्लांट लगने प्रस्तावित है। इनमें से विभागीय अफसरों द्वारा सदर तहसील क्षेत्र के वीआईआईटी में तीन, जटिया चिकित्सालय खुर्जा में एक और सिकंदराबाद व डिबाई सरकारी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने का दावा किया जा रहा है। जबकि, वीआईआईटी, जटिया चिकित्सालय खुर्जा, सीएचसी गुलावठी, अगौता, शिकारपुर व स्याना में 80 फीसदी से अधिक पूरा होने का दावा किया जा रहा है। जबकि जिले के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट का फाउंडेशन तैयार हो चुका है। अभी भी कार्य पूर्ण होने में 15 दिन से अधिक समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांटों की स्थिति
स्थान/क्षमता स्थिति
वीआईआईटी में 45-45 एलपीएम के तीन तीनों प्लांट क्रियाशील है।
वीआईआईटी में 500 एलपीएम 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा
जटिया चिकित्सालय में 150 एलपीएम प्लांट क्रियाशील है।
जटिया चिकित्सालय में 500 एलपीएम 80 फीसदी से अधिक कार्य पूरा
जिला अस्पताल में 1000 एलपीएम फाउंडेशन बन चुका है।
जिला महिला अस्पताल में 500 एलपीएम फाउंडेशन का निर्माण चल रहा है।
संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद 300 एलपीएम कार्य पूरा हो चुका है।
डिबाई चिकित्सालय में 300 एलपीएम कार्य पूरा हो चुका है।
गुलावठी सीएचसी में 300 एलपीएम प्लांट बनकर तैयार, पाइप लाइन का कार्य होना है।
अगौता स्वास्थ्य केंद्र में 300 एलपीएम 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा
स्याना सीएचसी में 150 एलपीएम 80 फीसदी से अधिक कार्य पूरा
शिकारपुर सीएचसी में 150 एलपीएम प्लांट बनकर तैयार, पाइप लाइन का कार्य होना है।
15 अगस्त से शुरू हो जाएंगे प्लांट
जनपद में चार स्थानों पर छह ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है। इसमें चार क्रियाशील है। जबकि, छह का कार्य 80 फीसदी के करीब हो चुका है। सभी ऑक्सीजन प्लांट 15 अगस्त तक शुरू हो जाएंगे। पीएम केयर फंड के तहत दो प्लांट तैयार किए जा रहे हैं, जो 31 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed