{"_id":"6a19c24883e30d08ff0303b3","slug":"overnight-power-supply-disrupted-in-over-200-villages-after-poles-fell-due-to-thunderstorms-and-rain-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-155888-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: रात में आंधी-बारिश से गिरे पोल, 200 से अधिक गांवों बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: रात में आंधी-बारिश से गिरे पोल, 200 से अधिक गांवों बिजली गुल
विज्ञापन
खुर्जा में बृहस्पतिवार रात तेज आंधी के कारण बिजली ना आने से दुर्गा मंदिर कॉलोनी में छाया अंधेरा
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/औरंगाबाद/अहमदगढ़/ककोड़/जहांगीरपुर/शिकारपुर/अहार/ऊंचागांव/बीबीनगर। नगर समेत जिलेभर में बृहस्पतिवार शाम आई आंधी-बारिश से ब्रेकडाउन व फॉल्ट के चलते बिजली गुल हो गई। नगर समेत जिलेभर में करीब 200 गांवों में बिजली गुल की समस्या बनी रही। कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल हो गई। पोल क्षतिग्रस्त होने, लाइन में फॉल्ट व बिजली लाइन पर पेड़ गिरे रहने से समस्या बनी रही। इससे पेयजल की व्यवस्था भी चरमरा गई।
नगर के आवास विकास, आनंद विहार, राधा नगर, कृष्णानगर, देवीपुरा, सुशीला विहार, अनूपशहर अड्डा व हीरापुर समेत अन्य कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात को आंधी-बारिश आने पर बिजली गुल हो गई। कुछ क्षेत्रों में फॉल्ट हो जाने से सुबह को आपूर्ति बहाल हो सकी। वलीपुरा नहर के पास बिजली का पोल आंधी में उखड़कर जाल पर लटक गया।
हालांकि आपूर्ति बाधित रहने से बड़ा हादसा होने से बच गया। राधिका एन्क्लेव कॉलोनी में पेड़ गिर गया। खुर्जा में बृहस्पतिवार रात नगर व देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कुछ कॉलोनी में रात करीब एक बजे आपूर्ति चालू हो गई लेकिन कई इलाकों में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि आठ बजे ही आंधी और बारिश के बाद बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद पूरे शहर में अंधेरा पसर गया। रात करीब एक बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। तेलिया घाट और जंक्शन बिजली घर पर पूर रात बिजली गुल रही।
जंक्शन मार्ग निवासी आनंद सिंह ने बताया कि बिजली गुल रहने के कारण रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के गर्मी से बेहाल हो गए। सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति चालू हो सकी। ऐसे में पानी की किल्लत भी बनी रही। यही हाल जहांगीरपुर क्षेत्र में भी रहा।
सिकंदराबाद देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नौ बजे से रात एक बजे तक बिजली गुल की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा। ककोड़ क्षेत्र में आंधी-बारिश से करीब चार से पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। अहमदगढ़ क्षेत्र में रातभर बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई। फिर आपूर्ति बाधित हो गई।
शिकारपुर क्षेत्र में शाम सात बजे से रात करीब ढाई बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अहार क्षेत्र में करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। ऊंचागांव क्षेत्र में करीब दो घंटे वहीं, बीबीनगर क्षेत्र में भी करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। इन सभी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह को पेयजल की समस्या भी बनी रही।
--
हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से रातभर ठप रही 32 गांवों की आपूर्ति
औरंगाबाद क्षेत्र के जहांगीराबाद बड़े बिजलीघर से आने वाली हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से करीब 32 गांवों की आपूर्ति पूरी रात ठप रही। शुक्रवार की सुबह बिजली कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति को सुचारू किया। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद बड़े बिजलीघर से जाड़ौल बिजलीघर को आने वाली हाइटेंशन लाइन का तार बृहस्पतिवार शाम आंधी में टूटकर गिर पड़ा। बिजली गुल होने की ग्रामीणों ने बिजलीघर में शिकायत की लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारियों ने गांव मुल्लानी के सामने वन विभाग के जंगल में पहुंचकर तार जोड़ा तब जाकर आपूर्ति सामान्य हुई।
--
कोट
आंधी-बारिश के चलते ब्रेकडाउन व फॉल्ट होने से बिजली गुल की समस्या रही। पेट्रोलिंग कराकर सभी जगह आपूर्ति बहाल करवाने का प्रयास किया गया। कुछ जगह सुबह को आपूर्ति बहाल हो सकी। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता