{"_id":"607877c98ebc3e8d1853d7d8","slug":"over-bridge-on-neem-and-karo-rivers-bulandshahr-news-gbd2172406135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीम और करो नदी पर बनेंगे चार पुल, दस गांवों के हजारों लोगों को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीम और करो नदी पर बनेंगे चार पुल, दस गांवों के हजारों लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में 6.6 करोड़ की लागत से नीम नदी, करो नदी व नाले पर चार पुल बनाए जाएंगे। सरकार के आदेश के बाद फिलहाल अधिकारी कार्ययोजना बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे जल्द से जल्द पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। चारों पुलों के निर्माण के बाद दस गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा।
जहांगीराबाद-दौलतपुर रोड पर नीम नदी पर पुल बनाने के बाद उक्त रोड पर पड़ने वाले तीन गांवों के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी तो वहीं शेखपुर-गेंदपुर से पिलखनवाली रोड पर करो नदी पर पुल बनने के बाद उक्त तीनों गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा। चारों पुलों के बनाए जाने से दस गांवों के करीब 13 हजार लोगों को सीधा फायदा होगा। करो नदी पर प्रस्तावित पुल से शेखपुर, गेंदपुर, पिलखना, नीम नदी पर बनने वाले पुल से साखनी, खिदराबाद, डूंगरा जाट, दौलतपुर, अहार आदि गांवों के लोगों को सीधा लाभ होगा।
चुनाव के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य
त्रिस्तरीय चुनाव आचार संहिता के कारण अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक आचार संहिता खत्म होने के बाद पुलों की डीपीआर तैयार करते हुए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दिसंबर 2022 तक निर्माण पूरा करना होगा।
विज्ञापन
पुल बनने का स्थान लागत (लाख में) स्वीकृत
खुर्जा-जेवर मार्ग के नाले पर लघु सेतु 153.24 7.66
खुर्जा-जेवर मार्ग पर करो नदी पर लघु सेतु 135.16 6.76
नीम नदी पर लघु सेतु 132.29 6.61
शेखपुर-गेंदपुर से पिलखनवाली रोड पर
करो नदी पर लघु सेतु 240.08 12
सरकार के आदेशों के मुताबिक पुल बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल चुनाव कार्यों में व्यस्त होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। चुनाव बाद जल्द ही कागजी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
राधेश्याम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी