फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Over 85 couples to tie the knot in July; wedding music to resound at mass marriage ceremony.

Bulandshahar News: जुलाई में 85 से ज्यादा जोड़ों की होगी शादी, सामूहिक विवाह में गूंजेगी शहनाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जुलाई में 85 से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग विवाह कराएगा। अबकी बार सरकार ने बिटिया को देने वाली नकदी में 4000 की बढ़ोतरी करते हुए 64 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब नई व्यवस्था भी जुड़ रही है। अब विवाह में पायल और बिछिया नहीं मिलेंगे। इन पर महंगाई का ग्रहण लग गया है। अब तक जिस कन्या के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाते थे। अब वह राशि 64 हजार होगी। गृहस्थी के सामान के लिए 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। अभी तक 25 हजार रुपये कीमत का सामान मिलता था। इसमें बिस्तर, बर्तन, पहनने के कपड़े व अन्य सामग्री शामिल होती थी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने बताया कि विभाग को योजना के तहत अभी तक 85 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी शादी जुलाई माह में कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने बताया कि चांदी की दामों में उतार-चढ़ाव के चलते मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में उपहार की व्यवस्था को बदल दिया है। अब उपहारों के साथ दुल्हन को चांदी की पायल और बिछिया नहीं दिए जाएंगे। इसके बजाय चार हजार रुपये की राशि दुल्हन के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रति युगल एक लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। अब नई व्यवस्था के तहत बिटिया के खाते में 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे। 21 हजार रुपये का सामान दिया जाएगा और 15 हजार रुपये शादी पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने योजना के तहत शादी करवाने के लिए पात्र लोगों से आवेदन करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि आगे जो भी आवेदन प्राप्त होंगे। उनका सत्यापन कर होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed