{"_id":"589f5a024f1c1b7b373794cb","slug":"over-25-booths-evm-malfunctioning-voters-are-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 से अधिक बूथों पर ईवीएम खराब, मतदाता रहे परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 से अधिक बूथों पर ईवीएम खराब, मतदाता रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ओके नोटिफिकेशन मिलने के बाद भी कई ईवीएम धोखा दे गईं। जिलेभर के 25 से अधिक बूथों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आई। जिससे मतदान में बाधा पड़ी। हालांकि चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से खराब ईवीएम को बदलवाकर मतदान प्रक्रिया सुचारू कर कराई।
सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में तकनिकी खराबी के कारण तीन बूथों पर ईवीएम मशील बदली गई। एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि तकनीकी कमी के कारण सिकंदराबाद के जेएस पीजी कॉलेज, गुलावठी के डीएन डिग्री कॉलेज, गांव कोटा प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन को बदला गया।
विज्ञापन
जबकि पितुवास, बराल में ईवीएम खराब हुई। औरंगाबाद में करीब आधा दर्जन स्थानों पर मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने दूसरी ईवीएम मशीन लगवाकर मतदान को चालू कराया। क्षेत्र के गांव तोमड़ी, गांव निमचाना में ईवीएम का बटन दबाने पर पता चला कि मशीन खराब है।
विज्ञापन
सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम मशीन लगवाकर मतदान को चालू कराया। दोनों स्थानों पर मतदान करीब डेढ़ घंटे तक रूका रहा। गांव चरौरा मुस्तफाबाद में ईवीएम बदलवा दिया गया। जनसेवक इंटर कालेज पवसरा में बूथ संख्या 33 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आधा घंटे देरी से मतदान शुरू हो पाया।
लखावटी के प्राथमिक विद्यालय एक में दोपहर करीब 12 बजे ईवीएम अचानक खराब हो गई। दूसरी ईवीएम के पहुंचने से पहले ही मशीन ठीक हो गई। स्याना विधानसभा क्षेत्र के शिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाड़ौल में बूथ संख्या 249 पर चलती हुई ईवीएम अचानक खराब हो गई।
अनूपशहर में रामस्वरूप आर्य कन्या इंटर कालेज व जूनियर हाई स्कूल अनूपशहर मतदान केंद्रो पर ईवीएम मशीनों के रखने के स्थान पर अंधेरा होने की वजह से मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौलाबाद में ईवीएम खराब , हंगामा
तहसील क्षेत्र के गांव मौलाबाद में ईवीएम में खराबी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे के चलते मतदान रूक गया। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम को ठीक कराया। करीब दो घंटे बाद मतदान शुरू हुआ।
बता दें कि तहसील क्षेत्र का गांव मौलाबाद ग्राम पंचायत गेसूपुर का माजरा है। मौलाबाद में 800 मतदाता है। ग्रामीण गुरूदयाल सिंह, नरेश कुमार सिंह, कृपाल सिंह, दीपक कुमार, मदनपाल, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, दुलीचंद आदि ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मतदान शुरू हुआ।
वहां अफवाह फैल गई कि ईवीएम का कोईऱ्भी बटन दबाने पर वोट भाजपा को जा रहा है। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी को आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने ईवीएम बदलने की मांग कर हंगामा करते हुए मतदान रूकवा दिया। इस संबंध में एसडीएम कन्हई सिंह का कहना है कि मौलाबाद ईवीएम में थोड़ी तकनीकी कमी थी।
जिसे ठीक कराकर मतदान चालू करा दिया गया। कोई भी बटन दबाने पर वोट बीजीपी प्रत्याशी के पक्ष में जाने की बात गलत है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार यादव का कहना है कि सुबह करीब आठ बजे उन्हें मौलाबाद में ईवीएम में खराबी की सूचना मिली थी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। मशीन में कोई खराबी नहीं थी। केवल ग्रामीणों का वहम था।