{"_id":"64bc0c97192dfcef61061946","slug":"ordered-iphone-online-turned-out-to-be-perfume-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-450-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑनलाइन मंगाया आई फोन, निकला परफ्यूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑनलाइन मंगाया आई फोन, निकला परफ्यूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा।
कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने ऑनलाइन वेबसाइट पर आई फोन खरीदा था, इसके लिए पांच हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। कोरियर में उसके पास मोबाइल के स्थान पर परफ्यूम निकला। ऐसे में पीड़ित युवक कोरियर लेकर आए डिलवरी बॉय को लेकर कोतवाली पहुंच गया।
सराय मुर्तजा खां मोहल्ला निवासी जुबेर ने बताया कि उसने तीन दिन पहले इंटरनेट पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा था, जिसमें 40 हजार रुपये का आईफोन सस्ते दाम पर मिल रहा था। पीड़ित ने मोबाइल बुक कर दिया, वेबसाइट पर उसके घर का पता और जरूरी जानकारी मांगी। वेबसाइट पर ही प्रक्रिया और कोरियर चार्ज के नाम पर एडवांस पांच हजार रुपये का भुगतान करना बताया गया।
पीड़ित ने ऑनलाइन कंपनी के दिए गए लिंक पर पांच हजार रुपये भेज दिए। शनिवार को उसके पास कोरियर द्वारा पैकेट आया। जब उसने घर में पैकेट खोला तो उसमें आई फोन के स्थान पर परफ्यूम निकला। पीड़ित ने तभी कोरियर लेकर आए व्यक्ति को पकड़ लिया। उससे संबंधित कंपनी पर बात करने को कहा। इसमें कोरियर कर्मी ने पीड़ित को नकदी वापस दी। कोतवाली प्रभारी सुनिल कुमार ने बताया कि इसमें पीड़ित को कोरियर कर्मी ने रुपये वापस कर दिए थे। आपस में समझौता हो गया था। कोई शिकायत नहीं दी गई है।