फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OPD opened after two days, queue of patients started

Bulandshahar News: दो दिन के बाद खुली ओपीडी, मरीजों की लगी कतार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after two days, queue of patients started
खुर्जा। जटिया चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को ओपीडी शुरू हुई। ऐसे में मरीजों की संख्या काफी ज्यादा रही। इलाज के लिए मरीजों को दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


खुर्जा के जटिया अस्पताल में रोजाना लगभग 600 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी संचालित है। वर्तमान में बुखार का प्रकोप अधिक बढ़ रहा है। इसी के चलते अस्पताल में फिजिशियन की तीन ओपीडी चल रही है। रविवार और सोमवार को गांधी जयंती के चलते अवकाश था। इसी के चलते दो दिन अस्पताल में ओपीडी सुचारू रूप से नहीं चल सकी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। पर्ची काउंटर, ओपीडी कक्ष और दवा काउंटर के बाहर मरीजों की भीड़ रही। एक्स-रे और सीटी स्कैन के लिए भी मरीजों को तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी लैब में 12 बजे तक ही जांच हो सकी। इसके बाद मरीजों को बुधवार को जांच का समय मिला। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ मरीज बिना उपचार के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही आलम महिला अस्पताल में देखने को मिला। जहां रोजाना 350 से 400 मरीजों की ओपीडी होती है। वहीं 600 महिलाएं ओपीडी में पहुंचीं। दो ओपीडी के बावजूद ढाई बजे तक महिलाओं की जांच की गई। ओपीडी में महिला मरीजों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।


रविवार को अवकाश था और सोमवार को आधे दिन की ओपीडी हुई थी। इसी कारण मंगलवार को अधिक मरीज आए थे। बुखार के मरीज रोजाना बढ़ रहे हैं। इसलिए ओपीडी में आए सभी मरीजों की जांच की गई। किसी को वापस नहीं भेजा गया। - डॉ. अनिल शर्मा, सीएमएस, जटिया चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed