फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OPD of Medicine-Surgery started in the new building of Medical College

Bulandshahar News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मेडिसिन-सर्जरी की ओपीडी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय परिसर में बने मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी की सेवाएं शुरू हो गई हैं। जल्द ही अन्य विभागों की भी ओपीडी सेवाएं शुरू होने की संभावना है। जिला चिकित्सालय परिसर में बने मेडिकल कॉलेज के नए भवन में एक माह पूर्व इमरजेंसी एवं ओपीडी के संचालन की तैयारी शुरू हो गई थी। एक सप्ताह पहले नेत्र विभाग के ऑपरेशन कक्ष से नए भवन में बने माड्यूलर कक्ष में मशीन एवं उपकरण लगाए गए। इसके बाद सोमवार से सर्जरी और उसके बाद मेडिसिन विभाग की ओपीडी का नए भवन में संचालन शुरू कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. धीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 25 मरीजों ने परामर्श लिया। वहीं प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि जिला चिकित्सालय की ओपीडी में भी मेडिसिन की ओपीडी का संचालन हो रहा है। मरीज किसी भी भवन परामर्श ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed