फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Only 74.40 quintals of paddy purchased in 21 days, zero purchase of maize-millet

Bulandshahar News: 21 दिन में खरीदा मात्र 74.40 क्विंटल धान, मक्का-बाजरा की खरीद शून्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Only 74.40 quintals of paddy purchased in 21 days, zero purchase of maize-millet
बुलंदशहर। जिले में मक्का, बाजरा व धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू हो गई थी। लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद मात्र 74.40 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। जबकि मक्का व बाजरा की खरीद शून्य है। इस समय सभी क्रय केंद्र सूने पड़े हैं। अधिकारियों का दावा है कि किसानों से अपनी फसलों को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए 16, मक्का के लिए नौ, बाजरा की खरीद के लिए 4 क्रय केंद्र संचालित किए गए। धान की खरीद के लिए 31 जनवरी तक का समय निर्धारित किया है। पंजीकरण के आधार पर फसल की खरीद की शुरूआत की गई। किसानों को लाभ देने के लिए धान का समर्थन मूल्य सामान्य के लिए 2300 रुपये तथा ग्रेड ए के लिए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का 2226 रुपये और 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद की जा रही है। सोमवार को धान, मक्का व बाजरा की खरीद शुरू हुए 21 दिन बीत गए। लेकिन अभी तक धान की ही खरीद शुरू हो सकी है। मात्र 74.40 क्विंटल धान स्याना मंडी में बने क्रय केंद्र पर ही खरीदा गया है। जबकि अन्य धान, मक्का व बाजरा के क्रय केंद्र सूने पड़े है। अधिकारियों के प्रयास के बाद भी किसान क्रय केंद्रों पर अपनी फसल लेकर नहीं जा रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि किसानों से लगातार क्रय केंद्रों पर अपनी फसल बेचने के लिए प्रयास जारी हैं। धान को छोड़कर अभी तक बाजरा व मक्का की किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed