फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One room each will be built in 29 schools with Rs 2.61 crores

Bulandshahar News: 29 स्कूलों में 2.61 करोड़ से बनेंगे एक-एक कक्ष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 29 परिषदीय स्कूलों में एक-एक कमरा बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इनके निर्माण पर 2.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीएसए के अनुसार जल्द ही राशि प्राप्त हो जाएगी। राशि मिलते ही कमरों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले में इस समय 1862 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। पिछले दिनों स्कूलों का सर्वे किया गया था। इस दौरान एक-एक कमरा बनाने के लिए 29 स्कूलों का चयन किया गया। इस पर विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अब शासन ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक कमरे के निर्माण पर नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कमरा काफी बड़ा होगा। कमरों का निर्माण होने से इन स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed