{"_id":"687e77e91289e1be77042cc6","slug":"one-more-malaria-patient-found-number-reaches-18-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-137584-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मलेरिया का एक और मिला मरीज, 18 हुआ आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मलेरिया का एक और मिला मरीज, 18 हुआ आंकड़ा
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मलेरिया के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब लखावटी क्षेत्र निवासी एक युवक की निजी लैब में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में मलेरिया के कुल केस 18 हो गए हैं। मलेरिया का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने टीम को गांव भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।
दो माह से जिले में बुखार का प्रकोप बना हुआ है। गांव में गंदगी एवं जलभराव के कारण लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई दिन तक बुखार न उतरने पर मरीज टायफाइड एवं मलेरिया पॉजिटिव मिल रहे हैं। लखावटी ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहीमपुर निवासी 32 वर्षीय अजीत सिंह के बीमार रहने पर परिजनों ने एक निजी अस्पताल में दिखाया।
मलेरिया लक्षण होने पर निजी लैब में नमूना देकर खून की जांच कराई गई। युवक की मलेरिया रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज का इलाज चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि अलावा रहीमपुर निवासी एक युवक की मलेरिया रिपोर्ट निजी लैब से पॉजिटिव आई है। युवक के घर टीम को भेजकर लार्वा की खोज कराई गई। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है।