फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One died of fever, more than 100 patients reached the hospital

Bulandshahar News: बुखार से एक की मौत, अस्पताल पहुंचे 100 से अधिक मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुखार से पीड़ित एक युवक ने रविवार शाम को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक डीएवी कॉलेज के पास कैंटीन चलाता था। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित 100 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे। तीन को वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

पवसरा क्षेत्र निवासी चरन सिंह (40) डीएवी कॉलेज के पास कैंटीन चलाते थे। पिछले तीन दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। चरन सिंह के बड़े बेटे दक्ष ने बताया कि रविवार को हालत बिगड़ने पर डीएवी कॉलेज के पास एक निजी अस्पताल में दिखाया। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए। रविवार शाम करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

--
जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पताल पहुंच रहे बुखार पीड़ित
जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी एवं निजी अस्पताल में प्रतिदिन बुखार पीड़ित उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 100 से अधिक बुखार पीड़ितों ने चिकित्सकों से परामर्श ले उपचार कराया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन बुखार पीड़ित उपचार कराने के लिए आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण के आधार पर खून जांच कराने की सलाह दी जा रही है। कुछ लोग बुखार होने पर स्वयं मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा लेते है। इससे बुखार कम होने की जगह बढ़ जाता है। बुखार होने पर पंजीकृत चिकित्सक या सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों को दिखा दवा का सेवन करें। ओपीडी में आई महिला विनीता ने बताया कि बेटी बुखार से पीड़ित है। चिकित्सक को दिखाया तो तीन दिन की दवा के साथ खून जांच कराने की सलाह दी है।

--
Iबुखार से मौत की जानकारी कराई जा रही है। परिवार में कोई और सदस्य बुखार से पीड़ित है तो जांच कराई जाएगी। बुखार होने पर लोग लापरवाही न बरतें। स्वयं या झोलाछाप से दवा न लें। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed