{"_id":"66c0e8ad6f1c30d8480c0712","slug":"one-dead-in-collision-between-two-bikes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-120485-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
स्याना। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली वासदेवपुर में शनि देव मन्दिर के समीप दो बाइक में भिड़ गईं। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव देहरा निवासी 65 वर्षीय गिरिशचंद शर्मा शुक्रवार शाम को अपने पुत्र संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बरौली वासदेवपुर से अपने गांव देहरा जा रहे थे। बरौली वासदेवपुर शनि देव मंदिर के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक सवार गिरीशचंद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।