फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One dead in collision between two bikes

Bulandshahar News: दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


खानपुर। क्षेत्र के गांव गिरौरा-बिगराऊ के बीच तेज गति से आ रही अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार बाइक के नीचे दब गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।


बीबीनगर के मोहल्ला आजमतारा निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी हरप्यारी के साथ रिश्तेदारी में शामिल होने गांव थौना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव फरीदा निवासी शेरपाल बाइक से बिगराऊ जा रहा था। गिरौरा-बिगराऊ रोड पर दोनों बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सुरेंद्र बाइक के नीचे आ गया और पत्नी दूर जा गिरी। टक्कर तेज होने से शेरपाल भी गिर गया। घटनाक्रम देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे ओर घायलों को स्याना अस्पताल भेज दिया। जहां सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल शेरपाल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed