{"_id":"6af744a788dfc9d1990f0188","slug":"one-dead-five-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-170761-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
डिबाई। कस्बा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कसेर कलां फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते सभी घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कस्बा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कसेर कलां फ्लाईओवर पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त हो गई। दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां शाहनवाज (24) निवासी मिर्जापुर गांव सोहरा थाना बिलसी जनपद बदायूं, हाल निवासी तुर्कमान गेट दिल्ली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार आमिर (25) , समीर (22) दूसरी बाइक पर सवार गांव कोठी नगला जरगवां थाना रामघाट निवासी बॉबी (30) , सचिन (19) वर्ष, सोनू (20) की हालत गंभीर होने के कारण सभी को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।