फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Olympics

जीत और हार नहीं, अब जज्बा करता है मैटर : वीरेंद्र सहवाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Olympics
जीत और हार नहीं, अब जज्बा करता है मैटर : वीरेंद्र सहवाग
विज्ञापन

बुलंदशहर। ओलंपिक में रोइंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही अरविंद और अर्जुन लाल जाट की जोड़ी को देशभर से लोगों की शुभकामनाएं मिल रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी एक वीडियो जारी कर दोनों की जोड़ी को आगामी मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जनपद निवासी अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने बताया कि सहवाग का यह वीडियो पुणे स्थित प्रशिक्षण संस्थान के एक अधिकारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला गया है।

पूर्व में भारतीय क्रिकेट टीम में विस्फोटक बल्लेबाज रहे दिल्ली के नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग द्वारा बनाई गई 31 सेकेंड की वीडियो में वह दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा है कि ‘अर्जुन लाल और अरविंद कुमार जी आप दोनों ने हिस्ट्री तो ऑलरेडी बना दी है। कल बिना प्रेशर के अपनी रोइंग करना। जीत और हार अब मैटर नहीं करता, अब सिर्फ जज्बा मैटर करता है। अगर आप कल जज्बे के साथ उतरे तो जीत तो पक्की है। अगर आप क्वालीफाई नहीं किए तो भी आप हीरो हैं और कर गए तो सारा देश आप पर गर्व करेगा, तो कल जी-जान लगा देना। ऑल द वेरी बेस्ट, मैं देख रहा होऊंगा..डू वेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed