फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Olympics

शाबाश : सेमीफाइनल में पहुंची अरविंद की जोड़ी, जनपद में उत्साह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Olympics
खबरा निवासी अरविंद के बेहतरीन प्रदर्शन और पदक की उम्मीद बंधने की सूचना पर उत्साहित परिजन। - फोटो : KHURJA
शाबाश : सेमीफाइनल में पहुंची अरविंद की जोड़ी, जनपद में उत्साह
विज्ञापन

बुलंदशहर। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक के रोइंग स्पर्धा के दूसरे दिन रविवार को शानदार प्रदर्शन कर अरविंद की जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस सफलता पर जनपद के खेल प्रेमियों में उत्साह है। वहीं, अरविंद के परिजन और गांव खबरा निवासी ग्रामीण खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अरविंद के परिजनों ने कहा कि अब उनका लाल जीत के करीब है। अब गोल्ड लेकर ही लौटेगा। वहीं, अरविंद की जीत पर यमुनापुरम स्टेडियम में प्रशंसकों ने आतिशबाजी कर जशभन मनाया।
भारतीय टीम के सदस्य जिले के खबरा निवासी अरविंद सिंह और राजस्थान के नया बांस निवासी अर्जुनलाल जाट की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर पहली बार ओलंपिक में अंतिम चार में स्थान पक्का किया। इससे अब लोगों की उम्मीद बढ़ती जा रही है कि यह जोड़ी बचे हुए मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने बताया कि अरविंद और अर्जुन की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। पांचवें नंबर से तीसरे स्थान पर आकर उन्होंने सेमी फाइनल का टिकट पक्का किया है। बताया कि दो सेमीफाइनल मैच में छह-छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। उनमें से तीन-तीन टीमों को चुना जाएगा जो फाइनल मैच खेलेंगी। अरविंद और अर्जुन की जोड़ी का सेमीफाइनल में पहुंचने का मतलब है कि अब टीम फाइनल में प्रवेश के लिए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

दिनभर टीवी के सामने बैठे रहे परिजन, जीत पर बांटी मिठाई
रविवार सुबह से ही अरविंद के पिता विजय सिंह, मां केशर देवी और परिवार के अन्य सदस्य टीवी के सामने बैठ गए। मैच शुरू होते ही टीवी पर टकटकी लगाए देखते रहे। बेटे के शानदार प्रदर्शन को देखकर पिता गदगद हैं। जैसे ही पता चला कि अरविंद ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया मां केसरी देवी की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। ताऊ मान सिंह ने कहा कि साधारण किसान के घर में पैदा होकर ओलंपिक में जाना ही बड़ी बात है। इस खुशी में उन्होंने बाजार से मिठाई लाकर सभी का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर अरविंद ने की परिजनों से बात
भाई कालीचरण ने बताया कि मैच के बाद सुबह उनका फोन आया था। उन्होंने मां-पिता और परिवार के सभी लोगों से बात की और उनका हालचाल पूछा। पिता विजय सिंह ने बेटे से कहा कि बेटा इसी तरह आगे बढ़ते रहो। जीत तुम्हारी ही होगी। अरविंद ने परिवार के सभी से आशीर्वाद मांगा। परिवार के सदस्यों ने अरविंद का हौसला बढ़ाया।
गांव में भी जश्न का माहौल
अरविंद की जोड़ी को सेमीफाइनल में प्रवेश की जानकारी मिलने के बाद से गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में पूरे दिन अरविंद की ही चर्चा है। लोगों ने कहा कि दिन प्रतिदिन अरविंद शानदार प्रदर्शन करता जा रहा है। उम्मीद है कि फाइनल में भी अरविंद जगह बनाएंगे और उसके बाद गोल्ड जीतकर भारत लौटेंगे

शूटिंग में 25वें स्थान पर रहे मेराज से भी बनी पदक की उम्मीद
खुर्जा। नगर के मोहल्ला ख्वेश्ज्ञान निवासी शूटिंग खिलाड़ी मेराज खान ने ओलंपिक स्क्रीट मेंस क्वालीफिकेशन डे-1 में 25वां स्थान प्राप्त किया। सोमवार को वह डे-2 में अपना दमखम दोबारा दिखाते नजर आएंगे। मेराज के मैच को देखने के लिए मोहल्ले के लोग काफी उत्सुक दिखाई दिए। वहीं लोगों ने उनकी जीत के लिए दुआ मांगी। मेराज ने पिछले ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन एक अंक से वह चूक गए थे। इस बार फिर से कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने ओलंपिक खेल में स्थान पाया। रविवार को उन्होंने शूटिंग मेंस स्क्रीट इवेंट का क्वालीफिकेशन डे-1 खेला। मोहल्ले के लोग उनके प्रदर्शन को लेकर काफी उत्सुक दिखाई दिए। कुछ लोग टीवी पर उनका खेल देखते रहे। मोहल्ले के अनवर खान, नदीम खान आदि लोगों ने बताया कि इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेराज अपनी जगह बनाएंगे। इसके लिए लोगों ने दुआ भी की। रविवार को उनके मैच को लेकर लोग चर्चा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed