{"_id":"60fef3658ebc3e5f0e060de6","slug":"olymics-bulandshahr-news-gbd222983831","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक : अरविंद और सतीश से जगी पदक की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक : अरविंद और सतीश से जगी पदक की आस
विज्ञापन
रोइंग खिलाड़ी अरविंद सोलंकी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक: अरविंद और सतीश से जगी पदक की आस
बुलंदशहर। टोक्यो आलंपिक में रोइंग स्पर्धा के फाइनल मैच के लिए बुधवार को अरविंद और अर्जुन लाल की जोड़ी अपना दमखम दिखाएगी। सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुके अरविंद के परिजन, गांव निवासी ग्रामीण और जनपद के खेल प्रेमी उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब उनका लाल फाइनल मेें प्रवेश करे। वहीं, सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के गांव पचौता निवासी बॉक्सर सतीश यादव का 29 को मैच है। बॉक्सर सतीश से जनपद भर के लोग पदक की उम्मीद लगाए हुए हैं। उधर, स्क्रीट शूटर मेराज के ओलंपिक से बाहर होने से लोगों में मायूसी है, लेकिन उनके ओलंपिक मे स्थान बनाने से ही लोग उत्साहित हैं। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शाह फैसल ने बताया कि मराज ने ओेलंपिक में अपनी भागीदार सुनिश्चित की, यही काफी काबिले तारीफ है। भविष्य में मेराज शानदार प्रदर्शन कर देश और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
देश की उम्मीदों पर खरा उतरेगा मेरा बेटा: केशर देवी
खुर्जा। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय टीम के सदस्य क्षेत्र के खबरा गांव निवासी अरविंद सिंह और राजस्थान के नया बांस निवासी अर्जुनलाल जाट की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ओलिंपिक में अपना स्थान पक्का करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बुधवार यानी 28 जुलाई को अरविंद फाइनल में पहुंचने के लिए मैच खेलेंगे। अरविंद के पिता विजय सिंह ने कहा कि उस घड़ी का वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब अपने बेटे को टीवी पर मैच खेलते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरा बेटा अरविंद फाइनल में जरूर पहुंचेगा और उसे भी पार कर भारत के लिए गोल्ड लेकर आएगा। मां केशर देवी तो बेटे के ओलंपिक में जाने के बाद से ही खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने कहा कि कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि मेरा अरविंद वहां पहुंच जाएगा जहां पहुंचने के लिए लोग सपने देखते हैं। ओलंपिक में लगातार जीत हासिल करते हुए अब उसने हम सबकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। मुझे विश्वास है कि फाइनल ही नहीं वह मैच जीत कर भारत का मान बढाएगा। वहीं, ताऊ मान सिंह, चाचा छोटे लाल, भाई कालीचरन और बहन पिंकी और परिवार तथा गांव के के सभी लोग अरविंद की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
वीडियो कॉल कर अरविंद ने की परिवार से बात
भाई कालीचरन ने बताया कि सोमवार को अरविंद ने वीडियो कॉलिंग कर परिवार के लोगों से बात की। उन्होंने कहा कि वह मेहनत से खेल रहे हैं। पूरी कोशिश रहेगी की वह भारत के लिए स्वर्ण पदक लेकर लौटें। बेटे से बात करते हुए पिता जय सिंह ने कहा कि बेटा हमसब का आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि तुम जीत कर आओ।
विज्ञापन
मौसम खराब होने के कारण एक दिन टल गया मैच
टोक्यो ओलंपिक में रोइंग स्पर्धा में फाइनल के लिए मंगलवार यानी 27 को मैच होना था। अरविंद ने फोन कर परिवार के लोगों को बताया कि खराब मौसम के कारण 27 को होने वाला मैच टाल दिया गया है। बुधवार यानी 28 जुलाई को मैच होगा।
खबरा के बेटे ने बढ़ाया मान
छोटे से गांव से गांव खबरा से निकलकर अरविंद ने जो कर दिखाया वह शायद सब के बस की बात नहीं है। अरविंद ने खुर्जा क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया है। बुलंदशहर जनपद ही नहीं पूरे भारत का मान बढ़ाया है। आने वाले समय में अरविंद युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत रहेंगे। - मीनाक्षी सिंह, समाजसेवी
अरविंद लाएंगे सोना
अरविंद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सबकी उम्मीदें हैं उनसे हैं। उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और जीत कर भारत के लिए गोल्ड लाएंगे। यह हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात होगी। - डॉ. डीपी सिंह, समाजसेवी
अरविंद पर है गर्व
हमारे बीच में पला-बढ़ा अरविंद इतना आगे निकल गया कि जिसकी कभी उम्मीद भी नहीं थी। हमें गर्व महसूस होता है कि मेरे गांव का अरविंद भारत देश का मान बढ़ा रहा है। - पिंटू
जब आएगा अरविंद गांव में मनेगी दिवाली
हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि फाइनल मैच भी अरविंद के नाम हो। वह मैच जीत कर स्वर्ण पदक लेकर भारत की धरती पर कदम रखे। उस दिन इस गांव में दीपावली मनाई जाएगी। - जयवीर