फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Oil, sugar, flour and pulses became expensive

Bulandshahar News: तेल, चीनी, आटा और दाल हुए महंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Oil, sugar, flour and pulses became expensive
एक दुकान पर बिक्री को रखी दालें। संवाद
बुलंदशहर। पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के महंगे होने से इसका असर अब रसोई तक पहुंचने लगा है। ईंधन के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट भी महंगा हुआ है जिसका सीधा असर दैनिक उपयोग में आ रहे जरूरी खाद्य पदार्थों पर पड़ा है। एक माह में चीनी, आटा, दाल से लेकर खाना पकाने वाले तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अचानक बढ़ी महंगाई से आम लोगों के घरों का बजट बिगड़ने लगा है।
विज्ञापन

नगर समेत जिलेभर के किराना बाजार में समय-समय पर विदेश से आने वाले सामानों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है लेकिन पिछले 15 दिन में तीन बार पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे ट्रांसपोर्ट पर भी असर पड़ा है। ऐसे में थोक व फुटकर भाव में बढ़ोतरी होती जा रही है। किराना व्यापारी तुषार अग्रवाल व आयुष सिंघल ने बताया कि पीछे से ही माल महंगा आ रहा है और ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने से वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी हितेश आनंद ने बताया कि ट्रांसपोर्ट से सबसे ज्यादा दैनिक उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थ पर अधिक असर पड़ा है। तेल, आटा और चीनी प्रतिदिन भारी मात्रा में उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थ है। मंडी व कारखाने से थोक और फिर फुटकर विक्रेता के यहां तक आने में ट्रांसपोर्ट ही प्रयोग में आता है। समाजसेवी हेमंत सिंह व सूर्या शर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ रही इस महंगाई के कारण सीमित आय वाले परिवारों के लिए महीने का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों को अब अपनी बचत में कटौती करनी पड़ रही है या फिर जरूरी सामान की खरीदारी सीमित करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सामग्री का नाम : एक माह पहले का भाव : आज का भाव : कितनी हुई वृद्धि
सरसों का तेल : 150 से 200 /ली. : 175 से 225 /ली. : 25 रुपये
रिफाइंड : 130 से 160/किग्रा. : 140 से 180 /किग्रा. : 20 रुपये
दाल अरहर : 112 / किग्रा. : 120/किग्रा. : आठ रुपये
दाल चना : 75 /किग्रा. : 85 / किग्रा. : 10 रुपये
दाल मसूर : 100 /किग्रा. : 110 /किग्रा. : 10 रुपये
चीनी : 44 / किग्रा. : 46 / किग्रा. : दो रुपये
आटा : 30 से 35/किग्रा : 35 से 40/किग्रा : पांच रुपये
मैदा : 30/किग्रा. : 35 /किग्रा. : पांच रुपये


नोट : बाजार और मंडी के अनुसार फुटकर कीमतों में मामूली बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed