फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Officials should make arrangements for flood protection: Swatantra Dev Singh

बाढ़ से बचाव के इंतजाम करें अधिकारी : स्वतंत्र देव सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरौरा। बारिश के सीजन में गंगा की बाढ़ से लोगों को कम नुकसान हो, इसके लिए इंतजाम किए जाएं। बैराज के सभी द्वारों का तकनीकी से संचालन कराया जाए। यह निर्देश सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिंचाई एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग के आवास पर पहुंचकर सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी को चिंता करनी है। जब लोगों के पास योजनाओं का लाभ पहुंचेगा तो उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी होगी। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, नागेंद्र सिंह, संजय सिंह, अजय त्यागी, कमल मकवाना, सुखदेव शर्मा, अजय कुमार, त्रिभुवन सिंह, भूपेंद्र चौधरी, लोकेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह नरौरा पहुंचे और बाढ़ नियंत्रण के लिए 2.34 करोड़ की लागत से कराए गए कार्यों की निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैराज की अप स्ट्रीम में नदी के मध्य बने विशाल टापू का कटान के लिए बाढ़ काल में प्रयास करने के निर्देश अभियंताओं को दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ आबादी क्षेत्र में न घुसे, इसके लिए इंतजाम किए जाएं। स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि राजघाट में कच्चे श्मशान घाट तक पत्थर पिचिंग का कार्य कराया जाए। विधायक सीपी सिंह ने सिंचाई मंत्री को प्रस्ताव दिया कि राजघाट में 220 मीटर लंबा घाट बनाया जाए। सिंचाई मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही घाट बनाने के लिए शासन से स्वीकृति दिलाई जाएगी। गंगा बैराज के गांधी घाट पर पिचिंग कार्य का अवलोकन करते हुए उन्होंने गंगा नदी की अप इस स्ट्रीम में बने टापू के बाढ़ कल के दौरान फाटकों का तकनीकी तरीके से संचालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान रामगंगा संगठन के चीफ आरके जैन, अधीक्षण अभियंता जितेंद्र कुमार, अधिशशी अभियंता भरतराम, एसडीओ अंकित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाढ़ नियंत्रण की अधिकांश परियोजनाएं पूरीः स्वतंत्र देव

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गंगा बैराज पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि किसानों को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए चल रही बाढ़ नियंत्रण परियोजनों में से अधिकांश का कार्य पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान जहाँ और आवश्यकता महसूस की गई है, वहां भी कटान रोकने के लिए कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। हाथरस हादसे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गम्भीर है। उच्चस्तरीय जांच चल रही है। इस मौके पर विधायक चंद्रपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, पूर्व विधायक अनीता राजपूत, भाजपा नेता रविन्द्र सिंह, प्राधन ओमवीर सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि किताब सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed