{"_id":"658c77dc8f334c59400e6c56","slug":"officials-reprimanded-for-slow-pace-of-construction-work-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-9284-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
बुलंदशहर। निर्माण कार्यों की धीमी गति के खिलाफ डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाई। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम सीपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर निर्माण कार्यों की गति तेज की जाए।
बुधवार को डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जल जीवन मिशन योजना के तहत जिन जगहों पर टैंक बनाए जाने, पाइप लाइन डालने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में निर्माण कार्य को लेकर समस्या आ रही है वहां पर वार्ता कर समस्या का निराकरण कराया जाए। साथ ही जिन संस्थाओं के द्वारा कार्य संतोषजनक नहीं किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों का गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए। बैठक में टीपीआई द्वारा कोई भी जानकारी सही से न देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी गई। जेएमसी कार्यदायी संस्था का भुगतान लंबित होना बताए जाने पर अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि जांच की जाए कि कितने दिनों से टीपीआई के पास बिल लंबित है और बिलों को भुगतना क्यों नहीं किया गया है। बैठक में सीडीओ कुलदीप मीना, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम विनय रावत उपस्थित रहे।