फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Officials could not find land for ESI hospital

Bulandshahar News: ईएसआई अस्पताल के लिए जमीन नहीं खोज पाए अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Officials could not find land for ESI hospital
बुलंदशहर। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय (ईएसआई) की स्थापना के लिए अभी तक तीन तहसीलों के अधिकारी जमीन नहीं ढूंढ पाए हैं। औरंगाबाद में उपलब्ध जमीन को विभागीय अधिकारियों ने अनुपयुक्त बताते हुए स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जिले में करीब एक लाख संविदा, ठेका कर्मचारियों के साथ विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को ईएसआई की सुविधा मिलती है। ईएसआई के तहत उपचार कराने के लिए जिले में कोई सुविधा नहीं है। ईएसआई अस्पताल में आने वाले प्रतिदिन औसतन 80 मरीजों को केवल रेफर किया जाता है। जिसके चलते लंबे समय से जिले में अस्पताल की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले में ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए प्रयास किए तो शासन ने अस्पताल के लिए आवश्यक जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए। योजना के तहत नेशनल हाईवे-34 के किनारे ग्राम पंचायत की जमीन चिन्हित की जानी थी लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी खुर्जा, सिकंदराबाद और सदर तहसील के अधिकारी अस्पताल के लिए आवश्यक पांच हेक्टेयर जमीन चिन्हित नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते अभी तक जमीन का प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा जा सका है। अब एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार ने तीनों तहसील के अधिकारियों को पत्र लिखकर जमीन चिन्हित करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सदर तहसील प्रशासन की ओर से औरंगाबाद में पांच हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई थी।
इसके बाद विभागीय अधिकारियों को बुलाकर जमीन दिखाई गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उस जमीन पर अस्पताल निर्माण से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed