फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   officer traped then drove for connection

कनेक्शन के लिए दौड़ाया तो फंसेंगे अफसर

Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
officer traped then drove for connection
‌बिजली - फोटो : ब्यूरो

कनेक्शन देने में यदि आनाकानी हुई तो आरोपी अफसर-कर्मी पर कार्यवाही होगी। बिजली कनेक्शन आवंटन पर एमडी ने अफसरों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। नए कनेक्शन के लिए बिजली दफ्तर में यदि किसी भी व्यक्ति से दो से ज्यादा चक्कर लगवाए तो अफसर को स्पष्टीकरण देना होगा।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन में नए कनेक्शन लेने के लिए लोगों को अफसरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। यह हाल तब है जब शासन की तरफ से ज्यादा से ज्यादा नए कनेक्शन जारी करने के निर्देश हैं। नए कनेक्शन जारी करने में मनमानी पर अब एमडी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एमडी ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नए कनेक्शन के लिए आने वाले किसी भी व्यक्ति से दो बार से ज्यादा दफ्तर न बुलवाएं। यदि किसी भी व्यक्ति को किसी कारण से तीसरी बार दफ्तर बुलाया तो संबंधित अफसर को स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई-लाइनमैन यदि फाइल पर रिपोर्ट लगाने में आनाकानी करेंगे या फिर बाबू रसीद काटने में आनाकानी करेगा तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बकाए पर भी सख्ती
पावर कारपोरेशन के एमडी ने बकाए का भुगतान न होने पर भी सख्त रुख अख्तियार करते हुए काटे गए कनेक्शनों पर सप्लाई चालू पाए  जाने के मामलों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 किसी भी व्यक्ति को नया कनेक्शन जारी करने में दो बार से ज्यादा विभाग के चक्कर न कटवाए जाएं।
-अभिषेक प्रकाश, एमडी, पीवीवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed