फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Offer letter submitted, open merit will be made today

Bulandshahar News: ऑफर लेटर हुए जमा, आज बनेगी ओपन मेरिट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले भर के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार तक कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने अपने ऑफर लेटर जमा कर दिए। अब कॉलेज शनिवार को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कॉलेजों में इस समय स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए सीसीएसयू की ओर से दो मेरिट जारी की गई। दो मेरिट से जिले के 78 कॉलेजों करीब 70 फीसदी सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं। सभी कॉलेजों में करीब 28 हजार सीटों पर प्रवेश होने हैं। दो मेरिट के बाद शेष बची सीटों पर अब सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं से पूर्व में किए गए पंजीकरण को संसोधित कर सीसीएसयू की वेबसाइट से अपना ऑफर लेटर डाउनलोड करने का मौका दियागया। इसके साथ ही ऑफर लेटर को कॉलेज में जमा करने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया। इसके चलते अंतिम दिन शुक्रवार को जिले भर के कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर बाद तक कॉलेजों ने ऑफर लेटर जमा किए। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि अब ऑफर लेटर जमा होने के बाद कॉलेज ओपन मेरिट बनाने में जुट गए हैं। सीसीएसयू के निर्देश पर कॉलेज ओपन मेरिट तैयार कर शनिवार को जारी करने के साथ रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू करेंगे। ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए 29 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। संभावना है कि इस ओपन मेरिट से जिले के सभी कॉलेजों में सीट फुल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed